आगरा के विश्व विख्यात स्मारक फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक छात्रा के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। स्मारक घूमने आई 19 वर्षीय छात्रा के साथ एक युवक ने निर्जन स्थान पर जबरन दुष्कर्म किया, जबकि उसका दूसरा साथी बाहर निगरानी करता रहा। घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई।

पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय छात्रा स्मारक घूमने आयी थी, तभी उसको लघु शंका के लिए एक निर्जन स्थान पर जाना पड़ा। इसी दरमियान दो युवकों ने उसका पीछा किया। एक युवक ने निर्जन स्थान पर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। दूसरा युवक निगरानी में लगा रहा। घटना के बाद बदहवास हालत में छात्रा थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस आरोपियों के हुलिए के आधार पर जांच में जुट गई है। मामले में प्रभारी निरीक्षक आनंद वीर सिंह ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। हुलिए के आधार पर आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मुठभेड़ में एक को पकड़ा

थाना प्रभारी फतेहपुरसीकरी आनंद वीर ने बताया कि कासिम पुत्र सिराजुद्दीन निवासी फतेहपुर सीकरी और उसके साथी संजय कुरैशी पुत्र पप्पो को पुलिस ने छात्रा के द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर चिन्हित किया था। मुखबिर की सूचना पर  उंदेरा , नहरपुर के पास आरोपियों की घेराबंदी की गई। पुलिस को देख कासिम ने तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। अंधेरे का फायदा उठाकर उसका साथी दुष्कर्म का आरोपी संजय भागने में सफल हुआ है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *