{“_id”:”6af5611c7958221ea60220f8″,”slug”:”fatehpur-tractor-overturns-into-ditch-while-attempting-to-avoid-bike-owner-dies-after-trapped-underneath-2026-11-12″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”फतेहपुर हादसा: बाइक सवार को बचाने में खंती में पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबकर मालिक की मौत, चालक और किसान घायल”,”category”:{“title”:”Crime”,”title_hn”:”क्राइम”,”slug”:”crime”}}

मृतक की फाइल फोटो और मृतक के घर में मौजूद पुलिस और लगी भीड़
– फोटो : amar ujala
विस्तार
फतेहपुर जिले के बहुआ कस्बे में बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर मालिक, चालक और एक किसान इंजन के नीचे दब गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला। अस्पताल ले जाते समय ट्रैक्टर मालिक की रास्ते में मौत हो गई, जबकि चालक और किसान को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
ललौली थाना क्षेत्र के बरौहा गांव निवासी सुरेश कुमार (51) पुत्र स्व. रामगोपाल बृहस्पतिवार भोर में ट्रैक्टर लेकर पड़ोसी चालक शत्रुघ्न सिंह यादव (42) और गांव के किसान रामरतन पाल (60) के साथ खेतों की जुताई करने गए थे। जुताई के बाद लौटते समय सुरेश खुद ट्रैक्टर चला रहे थे। बरौहा गांव के पास चकरोड से बहुआ-गाजीपुर मार्ग पर पहुंचते ही सामने से अचानक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गया।

