शिवा कटियार/फर्रुखाबाद: छोटी सी उम्र में बड़ा सपना लेकर निकली अंजली सिंह इंटरमीडिएट पास करने के बाद इन्होंने वातानुकूलित रोडवेज बस से अपने करियर की शुरुआत की है. इस मौके पर लोकल 18 की टीम को अंजलि सिंह ने बताया कि उनका सपना आगे चलकर और भी बड़ा करने को लेकर है. जिसको लेकर के वह दिन में यहां पर जॉब करती है और बचे हुए समय में घर जाकर पढ़ाई कर रही है.

अंजली सिंह बताती है कि उनका कर्तव्य है कि बस में आने वाले सभी यात्री सकुशल और आरामदायक यात्रा करके अपनी मंजिल तक पहुंच सके. जिसको लेकर के वह प्रत्येक बस स्टेशन पर सभी यात्रियों को बस में बैठाती हैं. वही समय से उनकी यात्रा को पूरा कर देती है. इस समय पर अंजली सिंह कंडक्टर के रूप में सेवा दे रहे रही है.

ये भी पढ़ें: शादी के कपड़े खरीदने के लिए मेरठ का लाल कुर्ती मार्केट है बेस्ट, चांदनी चौक से सस्ते मिल जाएंगे लेटेस्ट कलेक्शन, मोलभाव कर ले सकते हैं बंपर छूट

कंडक्टर की जॉब के साथ कर रही हैं आगे की पढ़ाई

अंजली लोकल 18 से बताती हैं कि बस कंडक्टर की जॉब के साथ वह अपनी पढ़ाई जारी रखी हैं. इस नौकरी के साथ उनका और परिवार का खर्च कुछ हद तक मिल जाता है. जिससे वह इनडिपेंडेंट होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान दे पाती है. हालांकि दिन भर पूरा बस के साथ एक चक्कर लगाने में बीत जाते हैं लेकिन वह घर आने के बाद अपने पढ़ाई व अन्य कामों पर फोकर कर पाती हैं. अंजलि बताती हैं इस समय पर यह वातानुकूलित बस जो की फर्रुखाबाद से नोएडा एवं फर्रुखाबाद से आगरा के साथ ही फर्रुखाबाद से दिल्ली और फर्रुखाबाद से मथुरा, बरसाना तक आती और जाती है. यह एसी बस, पूरे दिन में 1 चक्कर लगता है.

विज्ञापन

427 रुपये में आगरा से फर्रुखाबाद की करे यात्रा

यात्रियों की अधिक संख्या होने के कारण बसों में अफरा तफरी का माहौल रहता है ऐसे समय पर हर कोई आरामदायक यात्रा करना चाहता है इन्हीं सभी जरूर को लेकर अब बेहद कम रुपए यानी 427 में आप कर सकते हैं फर्रुखाबाद से आगरा तक की यात्रा.



Source link

अभी अभी की खबरें