फर्रुखाबाद में रविवार दोपहर करीब 12 बजे मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के बायपास रोड पर धर्मकांटा के पास दो बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए।
.
सभी को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेजा गया। एक बाइक (UP 32 PJ 8659) पर दो युवक सवार थे। दूसरी बाइक (UP 76 M 3727) पर एक व्यक्ति सवार था।
घायलों की पहचान अमित (28), पिंटू (24) और हसीन खान (50) के रूप में हुई है। अमित, पिन्टू और राजाराम नगला खैरबंद के निवासी हैं। हसीन खान मऊदरवाजा के दीवान मुबारक के निवासी हैं।

हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, R15 पर सवार तीन युवक तेज रफ्तार से जा रहे थे। रोडवेज बस को ओवरटेक करते समय उनकी बाइक सामने से आ रही पैशन प्रो से टकरा गई। गंभीर चोटों के कारण तीन घायलों को ई-रिक्शा से अस्पताल भेजा गया।

घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़।
सूचना पर थाना प्रभारी राम सहाय और चौकी इंचार्ज रामकेश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
थाना प्रभारी ने बताया कि चारों घायलों को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
