कन्नौज में उमर्दा कस्बे में शनिवार रात नकाबपोश बदमाशों ने सर्राफा कारोबारी राजेश मिश्रा के 22 वर्षीय बेटे सूर्या मिश्रा उर्फ सूर्यांश पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले घर के बाहर घात लगाकर उसे घेरा।
.
इसके बाद पीछा करते हुए पुराने पोस्ट ऑफिस वाली गली के सामने गाड़ी से टक्कर मारकर सड़क पर गिरा दिया। बदमाशों ने लाठी-डंडों से उसके सिर और शरीर पर ताबड़तोड़ वार किए।
जान से मारने की नीयत से गोली चलाने का भी प्रयास किया गया। हालांकि गोली उसे नहीं लगी। घायल अवस्था में छोड़कर हमलावर मौके से फरार हो गए। चेहरे ढंके होने के कारण स्थानीय लोग हमलावरों की पहचान नहीं कर सके। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
देखिए 3 तस्वीरें-

बदमाशों ने लाठी-डंडों से सिर और शरीर पर ताबड़तोड़ वार किए।

नकाबपोश बदमाशों ने सर्राफा कारोबारी के बेटे को गली के सामने टक्कर मारकर नीचे गिरा दिया।

वीडियो में पुराने पोस्ट ऑफिस के सामने गाड़ी से जोरदार टक्कर मारकर गिरा दिया।
फोन आने के बाद घर से बाहर निकला था युवक
उमर्दा कस्बे में रहने वाले सर्राफा कारोबारी राजेश मिश्रा के तीन बेटे वैभव मिश्रा (29), शिवा मिश्रा (26) और सूर्या मिश्रा (22) हैं। सूर्या एलएलबी का छात्र है। परिवार के अनुसार, उसने इस बार जिला पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए क्षेत्र में खुद को तैयार किया था।
घटना से पहले रात करीब 8 बजे प्रधान प्रतिनिधि के रूप में जाने जाने वाले मुनीम सिंह सूर्या से मिलने उसके घर पहुंचे थे। पिता राजेश मिश्रा के मुताबिक, रात करीब 9 बजे सूर्या के मोबाइल पर फोन आया। फोन आने के बाद वह घर से बाहर निकल गया। आरोप है कि इसी दौरान घर के बाहर पहले से घात लगाए हमलावरों ने उसे घेर लिया।

सूर्या मिश्रा ने इस बार जिला पंचायत सदस्या के रूप खुद को क्षेत्र में खड़े होने के लिए तैयार किया है।
पुराने पोस्ट ऑफिस के सामने गाड़ी से मारी टक्कर
परिजनों के मुताबिक, हमलावर सूर्या का पीछा करते हुए पुराने पोस्ट ऑफिस वाली गली के सामने पहुंचे। वहां वाहन से टक्कर मारकर उसे सड़क पर गिरा दिया गया। इसके बाद उस पर गोली चलाने का प्रयास किया गया, लेकिन गोली नहीं लगी। इसके बाद बदमाशों ने लाठी-डंडों से सूर्या के सिर और शरीर पर कई वार किए।
गंभीर रूप से घायल होने के बाद हमलावर उसे मौके पर छोड़कर फरार हो गए। घटना के दौरान हमलावरों के चेहरे ढंके हुए थे। इसी वजह से स्थानीय लोग उनकी पहचान नहीं कर सके। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है।

सर्राफा कारोबारी राजेश मिश्रा का पुत्र सूर्या मिश्रा (LLB छात्र)।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद इंदरगढ़ थाना अध्यक्ष विनोद कुमार कश्यप ने पुलिस फोर्स को मौके पर भेजा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। करीब एक घंटे बाद क्षेत्राधिकारी कुलवीर सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस की ओर से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है।
————————
ये खबर भी पढ़ें…
प्रेमानंदजी के शिष्य का चौथी मंजिल से कूदने का CCTV:6 सेकेंड बाउंड्री पर बैठे, फर्श पर लेटे, फिर अचानक उठकर छलांग लगाई

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के 25 साल के शिष्य रसिक दुलारी शरण के चौथी मंजिल से कूदने का CCTV सामने आया है। इसमें दिख रहा कि वह छत की बाउंड्री वॉल पर बैठे। 6 सेकेंड बाद फर्श पर लेट जाते हैं। अचानक उठते हैं और बाउंड्री से छलांग लगा देते हैं।
यह देखकर दूसरा शिष्य दौड़ता हुआ पहुंचता है। नीचे झांककर देखता है। रसिक दुलारी शरण ने 25 सितंबर की सुबह 10:35 बजे सुसाइड किया था। छत पर लगे सीसीटीवी में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई। पढ़ें पूरी खबर…
