फर्रुखाबाद में मिट्‌ठू तोते की तलाश में पोस्टर लगाए गए।

फर्रुखाबाद में एक तोते की तलाश में पूरा परिवार परेशान है। तोते के गम में घर की मालकिन ने तीन दिन तक खाना नहीं खाया। वहीं, बेटी ने अपना जन्मदिन मनाने से इनकार कर दिया।

.

परिवार ने शनिवार को पूरे शहर में जगह-जगह तोते की गुमशुदगी के पोस्टर लगवाए। पोस्टर में तोते की जानकारी देने और उसे वापस लाने वाले को इनाम देने की अपील की गई है।

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। एक नवंबर की सुबह करीब 10 बजे तोता घर से उड़ गया था। शहर के व्यापारी गौरव दीक्षित की पत्नी ने करीब डेढ़ साल पहले उसे 500 रुपए में खरीदा था।

तस्वीरें देखिए…

व्यवसायी परिवार ने करीब डेढ़ साल पहले तोता खरीदा था।

व्यवसायी परिवार ने करीब डेढ़ साल पहले तोता खरीदा था।

तोता के गायब होने के बाद बच्ची ने अपना जन्मदिन नहीं मनाया। घर की मालकिन तीन दिन तक खाना तक नहीं खाईं।

तोता के गायब होने के बाद बच्ची ने अपना जन्मदिन नहीं मनाया। घर की मालकिन तीन दिन तक खाना तक नहीं खाईं।

‘मिट्ठू-बेटू’ बोलकर बुलाता था

मोहल्ला मिट्ठू कूंचा निवासी गौरव दीक्षित अपनी पत्नी वंदना दीक्षित के साथ रहते हैं। दोनों के चार बच्चे हैं-आयुषी, संकल्प, संस्कृति और विधि। करीब डेढ़ साल पहले वंदना बाजार गई थीं तो उनको तोता पसंद आ गया था। उन्होंने उसको 500 रुपए में खरीद लिया था।

घर में तोता के आने पर बच्चे उससे घुलमिल गए। प्यार से उसका नाम सबने मिट्‌ठू रखा। धीरे-धीरे वह परिवार का हिस्सा बन गया। घर में इधर-उधर घूमना, सबके साथ रहना उसकी दिनचर्या थी। धीरे-धीरे वह ‘मिट्ठू’, ‘बेटू’ और ‘सीताराम’ जैसे शब्द बोलने लगा।

परिवार उसके खाने-पीने का भी खास ध्यान रखता था। उसके लिए बेबी फूड सेरेलेक तक लाया जाता था। घर के बच्चों आयुषी, संकल्प, संस्कृति और विधि का उससे खास लगाव था।

व्यवसायी गौरव दीक्षित ने बताया- एक नवंबर को तोता घर में घूम रहा था। सुबह करीब 10 बजे वह घर से उड़ गया। काफी देर तक नहीं लौटा तो हमने खोजना शुरू किया। लेकिन नहीं मिला।

तीन दिन तक वंदना ने नहीं खाया खाना

परिवार के मुताबिक, वंदना दीक्षित का मिट्ठू से गहरा लगाव था। एक नवंबर को उसके उड़ जाने के बाद वह इतनी दुखी हुईं कि तीन दिन तक खाना नहीं खाया। परिवार ने आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद शहर में पोस्टर लगवाकर लोगों से मदद मांगी गई।

तोता के उड़ जाने के बाद बच्चे सबसे अधिक उदास हैं।

तोता के उड़ जाने के बाद बच्चे सबसे अधिक उदास हैं।

जिस दिन उड़ गया, उसी दिन था बेटी का जन्मदिन

एक नवंबर को ही बेटी आयुषी का जन्मदिन था। घर में जश्न की तैयारी चल रही थी। आयुषी स्कूल से लौटने के बाद अक्सर मिट्ठू के साथ खेलती थी। लेकिन उसी दिन मिट्ठू घर से उड़ गया। परिवार उसकी तलाश में जुट गया और जन्मदिन की खुशियां गम में बदल गईं। बच्ची ने अपना जन्मदिन तक नहीं मनाया।

दीपावली पर मिट्ठू के लौटने का इंतजार

परिवार ने शहर के अलग-अलग इलाकों में मिट्ठू के गुम होने के पोस्टर लगवाए हैं। लोगों से अपील की गई है कि कहीं भी तोता दिखाई देने पर सूचना दें। उसे खोजकर वापस लाने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा। परिवार की इस बार दीपावली पर कोई बड़ी ख्वाहिश नहीं है। सभी बस चाहते हैं कि मिट्ठू लौट आए और घर फिर उसकी आवाज से गूंज उठे।

———————-

यह खबर भी पढ़ें…

यूपी में सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अब 63% मिलेगा, इस साल 5% की बढ़ोतरी

योगी सरकार ने दिवाली पर सरकारी कर्मियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 60% से बढ़ाकर 63% कर दिया है। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2026 से लागू होगा। प्रदेश में 16 लाख कर्मचारी और 12 लाख पेंशनर्स हैं। पूरी खबर पढ़ें…



Source link