‘हनुमान अंश’ फिल्म की सफलता के बाद बाबा नीबकरोरी दास के दरबार में पर्यटकों और साधकों की संख्या बढ़ी है।

फर्रुखाबाद में ‘हनुमान अंश’ फिल्म की सफलता के बाद बाबा नीबकरोरी दास के दरबार में पर्यटकों और साधकों की संख्या बढ़ी है। इसका असर नीबकरोरी रेलवे स्टेशन पर भी दिखाई दे रहा है और यात्रियों की आवाजाही बढ़ी है। इसे देखते हुए रेलवे ने स्टेशन के विकास और यात

.

उत्तर मध्य रेलवे के अधिकारियों ने बुधवार को नीबकरोरी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए अधिकारियों ने स्टेशन पर सुविधाएं बढ़ाने की जरूरत बताई। स्टेशन अधीक्षक चंद्रशेखर शुक्ला के अनुसार, भविष्य में यात्रियों की संख्या और बढ़ने की संभावना है।

रेलवे अधिकारियों की बैठक में दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए रैंप बनाने का फैसला लिया गया। वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था करने और यात्रियों के लिए बैठने की सुविधा बेहतर करने की भी योजना है।

पानी और टिन शेड की सुविधा बढ़ाने की तैयारी

स्टेशन पर यात्रियों के लिए अधिक जल बूथ बनाए जाएंगे। गर्मी और बारिश से बचाव के लिए टिन शेड बढ़ाने पर भी विचार किया गया है। अधिकारियों ने यात्रियों की बढ़ती संख्या के हिसाब से सुविधाओं को विकसित करने की योजना तैयार की है।

नई सड़कें और नालियों का होगा निर्माण

मुख्य मार्ग से स्टेशन तक आने वाले रास्ते को बेहतर किया जाएगा। नई सड़कें बनाई जाएंगी और उनके दोनों ओर नालियों का निर्माण किया जाएगा, ताकि जल निकासी की व्यवस्था हो सके। स्टेशन तक आने वाले मार्ग के दोनों ओर उचित रोशनी की व्यवस्था भी की जाएगी।

सभी विभागों के अधिकारियों ने किया निरीक्षण

स्टेशन के निरीक्षण के दौरान रेलवे के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने बैठक कर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। स्टेशन अधीक्षक चंद्रशेखर शुक्ला ने बताया कि रेलवे यात्रियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना पर काम कर रहा है। निरीक्षण में वाणिज्य निरीक्षक बीएल मीना सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

अभी अभी की खबरें