कुरारा में बारिश से कच्चा मकान गिरा।
हमीरपुर के कुरारा थाना क्षेत्र के टोडरपुर गांव में 36 घंटे से हो रही बारिश के कारण एक कच्चा मकान गिर गया। हादसे में मकान के अंदर बंधी दो भैंसें मलबे में दबकर मर गईं। ग्रामीणों की सूचना पर जेसीबी बुलाई गई और मलबा हटाकर भैंसों को बाहर निकाला गया।
.

यह मकान टोडरपुर निवासी बालखंडी का था। लगातार बारिश से मकान कमजोर हो गया था। शनिवार को अचानक मकान का एक हिस्सा गिर गया। ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।
ज्यादा मलबा होने से जेसीबी की मदद ली गई। काफी कोशिश के बाद दोनों भैंसों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पीड़ित ने बताया कि भैंसों की कीमत करीब ढाई लाख रुपये थी।
ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन करने और पीड़ित को आर्थिक मदद देने की मांग की है।

