.

फिरोजाबाद में गैंगरेप पीड़िता किशोरी की आगरा मेडिकल कॉलेज में इलाजे के दौरान मौत हो गई। घटना 1 नवंबर की है। इस मामले में पुलिस तीन आरोपियों को जेल भेज चुकी है।

2 नंवबर को पुलिस ने 2 सगे भाइयों को मुठभेड़ के बाद पकड़ा था। 3 नवंबर को तीसरे आरोपी को भी अरेस्ट कर लिया गया था।

मामला जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर खैरगढ़ थाना क्षेत्र का है। शुक्रवार शाम पुलिस की मौजूदगी में किशोरी का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।

खेत पर किशोरी बेहोशी हालत में मिली थी।

खेत पर किशोरी बेहोशी हालत में मिली थी।

3 पॉइंट में पूरा मामला समझिए…

किशोरी घर से शौच के लिए निकली थी

खैरगढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी घर पर ही रहती थी। उसके परिवार में तीन भाई और चार बहनें हैं। चार बहनों में वह तीसरे नंबर पर थी। उसके पिता मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

31 अक्टूबर को किशोरी घर से शौच के लिए निकली थी। पहले से ही मुख्य आरोपी ऋषि (22) अपने सगे भाई जगत (24) और दोस्त शिवांश उर्फ आशिक (21) के साथ घात लगाकर बैठा था। जैसे ही किशोरी तोरई के खेत पर पहुंचती है, तीनों उसे पकड़ लेते हैं।

किशोरी के मुंह को दबाकर आरोपियों ने वारदात की

किशोरी के चिल्लाने पर उसके मुंह को दबा देते हैं, ताकि दूर तक आवाज न जा पाए। इसके बाद बारी-बारी से उसके रेप करते हैं। विरोध करने पर किशोरी की पिटाई भी की। प्राइवेट पार्ट से खून निकलने के कारण वह बहोश होकर खेत पर गिर गई। इसे देखकर तीनों आरोपी उसे छोड़कर मौके से फरार हो गए।

किशोरी का शव घर पहुंचा। मौके पर गांव वालों की भीड़।

किशोरी का शव घर पहुंचा। मौके पर गांव वालों की भीड़।

खेत में बेहोश पड़ी थी

तीनों आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो जाते हैं। 1 नवंबर सुबह खेत पर गए एक ग्रामीण ने किशोरी को कराहते हुए देखा। इसकी सूचना किशोरी के परिजनों को देता है।

मौके पर गांव वालों की भीड़ जुट जाती है। सूचना मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ पहुंचते हैं। इसके बाद फोरेंसिक टीम सबूतों को इकट्ठा करती है।

गंभीर हालत को देखते हुए पुलिस किशोरी को जिला अस्पताल भेजती है। हालत गंभीर होने पर आगरा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। शुक्रवार सुबह वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने एनकाउंटर में दो सगे भाइयों को पकड़ा था।

पुलिस ने एनकाउंटर में दो सगे भाइयों को पकड़ा था।

1 नवंबर को परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दो सगे भाइयों ऋषि और जगत निवासी नगला सकटू और दोस्त शिवांश उर्फ आशिक निवासी नावली के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया था।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। देर शाम परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

——————

ये खबर पढ़ें…

लड़की से रेप करने वाले दो सगे भाइयों का एनकाउंटर: फिरोजाबाद में पुलिस ने दोनों के पैर में गोली मारी, एक साथी फरार

फिरोजाबाद में किशोरी से रेप करने वाले दो सगे भाइयों का पुलिस ने एनकाउंटर किया। दोनों के पैर में गोली मार दी। सोमवार तड़के खैरगढ़ इलाके में पुलिस ने घेराबंदी की थी। खुद को चारों तरफ से घिरा हुआ देखकर दोनों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पढ़िए पूरी खबर…



Source link

अभी अभी की खबरें