Kanpur: Artists from 'Hanuman Ansh' recited the Hanuman Chalisa

हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले में पहुंचे हनुमान अंश फिल्म के कलाकार
– फोटो : अमर उजाला

हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले के तीसरे दिन सांस्कृतिक संध्या में हनुमान अंश फिल्म के कलाकारों ने हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। उनके साथ पंडाल में बैठे लोगों ने भी साथ दिया। इसके बाद वीर हनुमाना, अति बलवाना…, मैं तो तेरे भरोसे हनुमान… आदि भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। फिल्म के मुख्य नायक शोभिनव सत्या ने बताया कि वह सह निर्देशक थे अचानक उन्हें नायक की भूमिका निभानी पड़ी।




वह फिल्म की शूटिंग शुरू होने के पहले और खत्म होने पर हनुमान चालीस का पाठ पढ़ते थे। शूटिंग बड़ी शांतिपूर्ण रही और भक्तिमय माहौल रहा। इस दौरान सारे कलाकार सात्विक भोजन करते थे। अभिनेत्री पूर्णिमा तिवारी, नेहा परांजपे और अन्य कलाकारों ने भी अपने अनुभव बताए। कार्यक्रम की शुरुआत अनन्या सिंह ने भजन मैं तो तेरे ही भरोसे हनुमान… से की। तेज संगीत लहरी पर गायक और श्रोता सभी झूमते रहे। यहां मौजूद श्रोताओं को हनुमान चालीस की पुस्तक वितरित की गई। छोटी बच्ची इयाना ने भजन पर नृत्य प्रस्तुत किया। मौके पर डॉ. नीतू सिंह, डॉ. उमेश पालीवाल, नरेश शर्मा आदि मौजूद रहे। 



Source link