{“_id”:”6b0b17fabd6fd90f490da937″,”slug”:”asif-becomes-the-district-president-of-the-traders-association-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-164769-2026-11-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ghazipur News: आसिफ व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष, संजय बने महामंत्री”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारी। स्रोत- संगठन
गाजीपुर। जिले में व्यापारियों की समस्याओं और उनके हितों की आवाज बुलंद करने के लिए प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल ने नई जिला इकाई की जिम्मेदारी सौंपी है। शनिवार को बंशीबाजार स्थित एक मैरेज हाल में आयोजित व्यापारी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला ने आसिफ खान को जिलाध्यक्ष, संजय सिंह को जिला महामंत्री और प्रिंस सिंह को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला और राष्ट्रीय महासचिव असलम खान ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए व्यापारियों के सम्मान, अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्धता से काम करने की अपेक्षा की। जिलाध्यक्ष आसिफ खान ने कहा कि जिले के प्रत्येक व्यापारी की आवाज संगठन के माध्यम से मजबूती से उठाई जाएगी और उनके हितों की रक्षा की जाएगी। समारोह की अध्यक्षता पूर्व विधायक अनिल अमिताभ दुबे ने की। इसमें रमेश यादव, सतीश उपाध्याय, रामनगीना पांडेय, संतोष वर्मा, नवीन और अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
