Member Of Gang Looted Gold Arrested From Agra : अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आगरा एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुजरात के अहमदाबाद जिले में सोना लूट और डकैती की सनसनीखेज वारदात में छह साल से फरार चल रहे आरोपी को आगरा से गिरफ्तार किया गया है।
एसटीएफ आगरा और गुजरात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गए आरोपी की पहचान सुंदर सिंह के रूप में हुई है। वह आगरा के थाना किरावली क्षेत्र के गांव सहारा का निवासी है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी गुजरात के बगोदरा थाना क्षेत्र में वर्ष 2021 में हुई सोना लूट की वारदात में वांछित चल रहा था। इस मामले में वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था। गुजरात पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
इसी बीच आरोपी के आगरा में होने की जानकारी मिलने पर एसटीएफ आगरा की टीम सक्रिय हुई और गुजरात पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
