Diesel tanker explosion in Mathura car-pickup collision in Kasganj

ब्रज की बड़ी खबरें।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र में डीजल टैंकर में वेल्डिंग की जा रही थी। इसी दाैरान टैंकर में धमाका हो गया। आग लग गई। इसमें झुलसकर एक की माैत हो गई, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर के लिए पहुंची बच्ची के साथ दर्दनाक हादसा हुआ। बच्ची अपने परिजनों के साथ ठाकुरजी के दर्शन के लिए लाइन में खड़ी थी। तभी एक भवन का छज्जा बच्ची के ऊपर गिर गया। बच्ची लहूलुहान हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। कासगंज में चोरों ने एक ही रात में दो मकानों के ताले चटका दिए। चोर दोनों मकानों से 12 लाख रुपये नकद और आभूषण ले गए। कासगंज में सुबह भीषण हादसा हुआ। कार और पिकअप की जोरदार टक्कर हुई। हादसे में कार चालक की माैत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। आगरा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। आठवीं के छात्र को उसके दोस्तों ने ही ब्लैकमेल किया। एआई से बनाई न्यूड फोटो दिखाकर 16 लाख रुपये वसूले। मामला उजागर होने के बाद परिजन सन्न रह गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


मथुरा: वेल्डिंग करते समय डीजल टैंकर में जोरदार धमाका, आग में झुलसकर एक की माैत; दो गंभीर घायल

मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र के गांव बाद में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वेल्डिंग करते समय डीजल के टैंकर में अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाके के साथ लगी आग की चपेट में आकर तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें एक की माैत हो गई, दो की हालत नाजुक बताई जा रही है…पढ़ें पूरी खबर

 



Source link