Budaun Sinod Shakya who joined the SP but his name appears on the BJP list

पूर्व विधायक सिनोद शाक्य
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं में सोमवार दोपहर में दो पूर्व विधायकों के सपा में शामिल होने के बाद से जिले की सियासी चर्चाएं काफी तेज हो गई हैं, लेकिन इन चर्चाओं के बीच देर शाम राजनीति में एक दिलचस्प मामला भी सामने आया। जिन भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक सिनोद शाक्य ने दोपहर में लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा की सदस्यता ग्रहण की, उनका नाम भाजपा की प्रदेश कार्य समिति में बतौर सदस्य शामिल होने की सूची सामने आई है। इसको लेकर कार्यकर्ता और लोग असमंजस में हैं। 


यह भी पढ़ें- बदायूं में भाजपा को झटका: दो पूर्व विधायक सपा में शामिल, लखनऊ में अखिलेश यादव की मौजूदगी में ली सदस्यता

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *