झांसी। पद्मभूषण डॉ. वृंदावन लाल वर्मा लीग कम नॉकआउट टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को खेले गए मुकाबलों में कोलंबस क्रिकेट अकादमी और महोबा क्लब ने जीत दर्ज की। कोलंबस ने शिवाय एकादश को 28 रन से और महोबा क्लब ने रेलवे वर्कशॉप को पांच विकेट से शिकस्त दी।

पहले मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी कोलंबस क्रिकेट अकादमी ने सार्थक शुक्ला की 66 रन की शानदार पारी की मदद से छह विकेट पर 117 रन बनाए। रोहन डेविड ने 11 रन का योगदान दिया। शिवाय एकादश की ओर से सारांश सक्सेना, आदित्य कुशवाहा, नरेंद्र गौतम, अभिषेक यादव और प्रियांक पुरोहित ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवाय एकादश की टीम 18.3 ओवर में 89 रन पर सिमट गई। विनीत कुमार ने 21, सारांश सक्सेना ने 18 और प्रियांक पुरोहित ने 11 रन बनाए। कोलंबस की ओर से मोहम्मद शाहिद ने तीन विकेट, जबकि सार्थक शुक्ला और रोहन डेविड ने दो-दो विकेट हासिल किए। शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए सार्थक शुक्ला को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।

दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रेलवे वर्कशॉप की टीम 19 ओवर में 87 रन पर ऑलआउट हो गई। अभिषेक यादव ने 23, कुणाल ने 13 तथा रोहित कुमार बनाए। महोबा क्लब की ओर से प्रीतम राजपूत ने चार और अभिषेक कुमार ने दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महोबा क्लब ने पांच विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। आदित्य कुमार ने 27, साहिल ने 25 और वंश दीक्षित ने 22 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। रेलवे वर्कशॉप की ओर से हिम्मत यादव, मनोज रायकवार और रोहित कुमार ने एक-एक विकेट लिया। महोबा क्लब की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले प्रीतम राजपूत को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

आज के मुकाबले

एसआरएस क्लब बनाम महोबा क्लब : सुबह 8:00 बजे

दातार क्लब-बी बनाम स्नाइपर एकादश : दोपहर 12:00 बजे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें