{“_id”:”6b02794ee23fa399a20adfa3″,”slug”:”mandi-samiti-security-guard-dies-during-treatment-who-injured-in-attack-2026-11-22″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बदायूं: हमले में घायल मंडी समिति के सुरक्षा गार्ड की इलाज के दौरान मौत, चेकिंग के दौरान सचल दल पर हुआ था हमला”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के मंडी समिति की सचल दल पर हुए हमले में गंभीर रूप से घायल सुरक्षा गार्ड राकेश कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। बरेली के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। शनिवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया। 19 नवंबर की रात मिर्च लदे वाहन की चेकिंग के दौरान कुछ युवकों ने टीम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। इसमें राकेश के सिर में गंभीर चोट आई थी। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मंडी समिति के कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई।
मंडी समिति उझानी के सचिव रिंकूलाल कश्यप की ओर से कोतवाली में दी गई तहरीर के मुताबिक, 19 नवंबर की रात करीब आठ बजे मंडी निरीक्षक एवं सचल दल प्रभारी सतेंद्र कुमार गौतम अपनी टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान अंबेडकर चौराहे पर करीब 30 क्विंटल मिर्च लदे वाहन (यूपी-24एटी-8308) को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर भाग निकला।
