जागरण संवाददाता, बरेली। आर वाजपेई स्वीट्स के मालिक के विरुद्ध फ्रेंचाइजी खोलकर बंद करने और 30 कर्मचारियों का लाखों रुपये बकाया वेतन न देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कर्मचारी कई दिनों से अधिकारियों के चक्कर लगा रहे थे। इस मामले में एएसपी की जांच रिपोर्ट के बाद एसएसपी के आदेश पर बारादरी थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।

फ्रेंचाइजी खोलकर बंद करने और 30 लोगों का लाखों रुपये बकाया वेतन न देने का आरोप

नवादा शेखान निवासी अरशद ने पुलिस से शिकायत की कि वह रोहित वाजपेई के आंचल कालोनी वाले होटल में मैनेजर थे। उनके कार्य के 35 हजार रुपये बकाया नहीं दिए गए। उनके अलावा मार्केटिंग मैनेजर राहुल शर्मा के 80547 रुपये, मैनेजर दीपक अग्रवाल के 35 हजार, ड्राइवर प्रिंस पांडेय के 28 हजार, विवेक कुमार के 67500, गौरव के 21 हजार रुपये, विपिन कुमार के 42 हजार, सिद्धार्थ सिंह के 2.70 लाख रुपये, लालू उर्फ अजय के 90 हजार, यशवीर के 14 हजार, सुनील के 21 हजार।

इनके रुपये बकाया

देवराज के 15 हजार, विवेक के 15 हजार, लवकुश के 14 हजार, सचिन के 15 हजार, करन के पांच हजार, विकास के 16500, पिंकुल के 10 हजार, आकाश पटेल के 14 हजार, सतीश के 50 हजार, राहुल के पांच हजार, आकाश के 30 हजार, सिवरीश के 40 हजार, रत्नेश के 60 हजार, फिरोज के 8100, राजा के 2.53 लाख, विक्की के 7.60 लाख, शरीफ के 3.54 लाख और रवि के यादव के तीन हजार रुपये बकाया है।



Source link