बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में नौ मई को ब्यौली मढ़ी के पास हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने रविवार रात मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। एक सिपाही भी घायल हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई बाइक, तीन तमंचे, कारतूस और खोखे बरामद किए हैं।


थाना पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी किसी वारदात की फिराक में बिल्सी से वजीरगंज की ओर आ रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ग्राम मुसेपुर पुल के पास चेकिंग कर रही थी। कुछ देर बाद एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर उन्होंने बाइक कच्चे रास्ते की ओर मोड़ दी और भागने लगे। पीछा करने पर उनकी बाइक फिसलकर गिर गई। पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान सिपाही प्रिंस चौधरी गोली लगने से घायल हो गए।

इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें फारुख उर्फ बादशाह उर्फ सफी उर्फ सफिया और अमन चतुर्वेदी घायल हो गए, जबकि तीसरे आरोपी सुरजीत उर्फ नन्हू उर्फ नानू को मौके से दबोच लिया गया। घायल सिपाही और दोनों बदमाशों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *