{“_id”:”6af76258ad21918379033e75″,”slug”:”owner-of-r-bajpai-food-chain-goes-missing-outlets-in-several-states-shut-down-bareilly-news-c-4-bly1015-1006979-2026-11-14″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बरेली: आर बाजपेई फूड चेन का मालिक लापता, कई आउटलेट बंद, कर्मचारियों ने लाखों रुपये हड़पने का लगाया आरोप”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

आर बाजपेई फूड चेन के मालिक रोहित बाजपेई।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में शुद्ध देसी घी का लजीज और सबसे सस्ता खाना देने का दावा करने वाले आर बाजपेई रेस्टोरेंट फूड चेन के मालिक रोहित बाजपेई धनतेरस की शाम से लापता हैं। घर पर ताला लटक रहा है और उत्तराखंड से लेकर पंजाब तक के आउटलेट बंद पड़े हैं। हैरत की बात ये है कि उनके परिवार ने कोई गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई है, जबकि कर्मचारी दो महीने की दिहाड़ी हड़पने का आरोप लगा रहे हैं। आरोप है कि श्यामगंज चौकी प्रभारी जांच के नाम पर एक सप्ताह से तहरीर दबाए बैठे हैं।
श्यामगंज चौकी क्षेत्र की आंचल कॉलोनी में किराये का भवन लेकर रहने वाले रोहित बाजपेई यूं तो पुश्तैनी मिठाई व्यापारी हैं। हालांकि, कुछ ही साल में रोहित ने सोशल मीडिया पर प्रचार व व्यापार के नए अंदाज से खासा नाम कमाया है। पहले आर बाजपेई नाम से शहर में उनकी दो दुकानें पुराने बस अड्डे व सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर के पास थीं। उन्होंने ईसाइयों की पुलिया, सेटेलाइट बस स्टैंड, रुहेलखंड विवि के पास व डीडीपुरम में चार जगह फ्रेंचाइजी देकर इसी नाम से आउटलेट खोले। यहां अपना ही बारदाना व कर्मचारी लगाए।
अब इन्हीं में से कई कर्मचारी रोहित बाजपेई के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। वह अधिकारियों के दफ्तरों से लेकर थाने और चौकियों तक शिकायतें दे रहे हैं। अधिकारियों के पास से इस तरह की सभी शिकायतें श्यामगंज चौकी आ गई हैं। आरोप है कि जांच के नाम पर सात नवंबर से मामले को टाला जा रहा है।

