{“_id”:”6b02e0c042d7546c590d7861″,”slug”:”kanjadaspur-facing-water-problems-for-two-years-and-many-problems-2026-11-22″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बरेली: कंजादासपुर में दो साल से पानी की समस्या से, सफाई व्यवस्था चौपट, लोगों ने बताईं समस्याएं”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

वार्ड संवाद कार्यक्रम में लोगों ने बताईं समस्याएं।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली नगर निगम के कंजादासपुर (वार्ड 19) के आलोक नगर में सफाई व्यवस्था चौपट है। सफाई कर्मचारी रोजाना नाले की सफाई नहीं करते हैं, जिससे नाले में सिल्ट व कचरा भरा रहता है। कुत्तों व बंदरों का आतंक भी अधिक है। आलोक नगर में रजा कोठी के पास रविवार को अमर उजाला की ओर से आयोजित वार्ड संवाद में स्थानीय नागरिकों ने समस्याएं गिनाईं।
धनंजय शर्मा ने बताया कि ट्यूबेल व पानी की टंकी तो बनकर तैयार है लेकिन आज तक पानी नहीं आया। सफाई वाले सफाई करने नहीं आते हैं, जिससे गलियों में गंदी भरी रहती हैं। अरविंद रैना ने बताया कि पानी के निकासी की समस्या बनी हुई है, जिसका समाधान जरूरी है। आवारा कुत्तों के लिए फीडिंग प्वाइंट जल्द बनवाया जाए। कूड़ा वाहनों आने के बाद भी लोग प्लाटों में कचरा फेंककर गंदगी फैला रहे हैं।
सड़कों पर अवैध पार्किंग
ओमप्रकाश राजभर ने बताया कि सड़कों पर अवैध कार पार्किंग की सबसे बड़ी समस्या है। लोग अपने घरों के सामने या कहीं भी वाहन खड़े कर देते हैं। घरों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगे हैं। नियम है बिल न जमा होने पर बिजली नहीं कटेगी, लेकिन बिल जमा होने के बावजूद लाइट कट जा रही है। कुछ ऐसी ही समस्याएं सावित्री देवी, किशोरी लाल, कन्हैयालाल, ललित सिन्हा, सुरेंद्र सिंह गोसाई, मातवर सिंह, राज बहादुर आदि ने बताईं।
मोहनराम ने बताया कि आलोक नगर में काली मंदिर रोड पर दो साल पहले ट्यूबेल व पानी की टंकी लगाई गई थी। इससे आधे घरों में पानी आ रहा है तो करीब 500 घरों में अभी तक पानी नहीं पहुंच रहा है। जिससे लोगों के घरों में पानी का संकट बना हुआ है।
