संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Sun, 22 Nov 2026 01:57 AM IST


Head-on collision between car and bike; three people injured



अलापुर। एमएफ हाईवे पर हयातनगर पुलिया के पास शनिवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल दो हिस्सों में बंट गई, जबकि कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार बदायूं की ओर से आ रही थी, जबकि मोटरसाइकिल अलापुर की तरफ से जा रही थी। हयातनगर पुलिया के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने घटना की सूचना डायल पुलिस को दी। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।




Source link