blackout mock drill held in Bareilly

लोगों को सुरक्षित निकालने का हुआ अभ्यास
– फोटो : स्रोत- विभाग

विस्तार

बरेली में हवाई हमले से बचाव और ब्लैकआउट का रविवार शाम पुलिस लाइन में अभ्यास किया गया। नागरिक सुरक्षा विभाग की ओर से आयोजित इस मॉक ड्रिल में हवाई हमले की चेतावनी से लेकर घायलों को सुरक्षित निकालने और आग पर काबू पाने तक की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया।


अभ्यास में पुलिस, एसडीआरएफ, अग्निशमन, चिकित्सा, विद्युत, नगर निगम समेत विभिन्न विभागों की टीमों ने हिस्सा लिया। इसके तहत एयरफोर्स स्टेशन से नागरिक सुरक्षा कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि दुश्मन के लड़ाकू विमान सीमा में प्रवेश कर गए हैं। इसके बाद एयर रेड का संदेश जारी किया गया।

जिले के महत्वपूर्ण संस्थानों में सायरन बजाकर हवाई हमले की चेतावनी दी गई। नागरिक सुरक्षा के वार्डन और स्वयंसेवकों ने रिहायशी क्षेत्रों के लोगों को ब्लैक आउट कर सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए। बरेली कॉलेज की ‘ए’ कंपनी के एनसीसी कैडेट्स बसमा, आस्था, महक, तनिष्का और नेहा बोरा ने फायर फाइटिंग व ब्लैक आउट अभ्यास में सक्रिय रूप से भाग लिया।



Source link