बरेली जिले में आंवला-अतरछेड़ी मार्ग पर सोमवार शाम डरुआपुर गांव के पास अरिल नदी पर बना रपटा पुल पार करने के दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे उस पर सवार तीन युवक बाइक समेत नदी की तेज धार में बह गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहले थाना पुलिस और फिर रात में डीएम व एसएसपी मौके पर पहुंचे। फिलहाल, राज्य आपदा मोचक बल (एसडीआरएफ) सहित कई टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं। देर रात टीम ने नदी से बाइक बरामद कर ली। तीनों युवकों की पहचान नितिन मौर्य, प्रेम मौर्य और बिशन स्वरूप के तौर पर हुई है। तीनों युवक पुराना बाजार बिशारतगंज वार्ड नंबर 1 के रहने वाले हैं। 




Three youths swept away in river SDRF team engaged in search operation in Bareilly

अरिल नदी में युवकों की तलाश में जुटी एसडीआरएफ
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


डरुआपुर निवासी सौरभ शर्मा और भीमपुर ग्राम पंचायत के प्रशासक श्रीपाल लोधी ने बताया कि सोमवार शाम साढ़े पांच बजे बाइक सवार तीन युवक रपटा पुल पार कर रहे थे। बारिश में अरिल नदी का जलस्तर और बहाव बढ़ा हुआ है। नदी का पानी पुल से करीब डेढ़ फुट ऊंचा बह रहा है। 


Three youths swept away in river SDRF team engaged in search operation in Bareilly

नदी में बहे तीन युवक
– फोटो : वीडियो ग्रैब


ग्रामीणों ने तीनों को रोकने का काफी प्रयास किया। पुल पर न जाने की चेतावनी दी। बावजूद वे नहीं माने और बढ़ते चले गए। पुल पर बाइक अनियंत्रित हो गई। तीनों को संभलने का मौका नहीं मिला। वे पानी में बहते हुए दूर चले गए। पास मौजूद ग्रामीण ने इस घटना का वीडियो भी बनाया। 


Three youths swept away in river SDRF team engaged in search operation in Bareilly

रात में मौके पर पहुंचे डीएम और एसएसपी
– फोटो : अमर उजाला


रात में मौके पर पहुंचे तीनों अफसर 

सूचना पर पहुंची बिशारतगंज और आंवला थाने की पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कुछ देर बाद डीएम अविनाश सिंह, एसएसपी अनुराग आर्य, एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह, एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा और एसडीएम सुशील मिश्रा भी पहुंचे।


Three youths swept away in river SDRF team engaged in search operation in Bareilly

नितिन मौर्य, प्रेम मौर्य और बिशन स्वरूप
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


नितिन लेकर गया था पिता की बाइक 

बिशारतगंज के पूर्व चेयरमैन सूरजपाल ने बताया कि पड़ोसी सूरजपाल मौर्य का बेटा नितिन शाम 4:00 बजे अपने पिता की बाइक लेकर आंवला की ओर गया लेकिन लौटा नहीं। रेस्क्यू अभियान के दौरान मिली बाइक नितिन के पिता की ही निकली। इसके बाद तीनों युवकों की पहचान कर ली गई। मंगलवार सुबह से एसडीआरएफ की टीम नदी में तीनों को तलाश कर रही है।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *