झांसी। राज्य कर विभाग (जीएसटी) की चेकिंग के दौरान रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब जांच के लिए रोके जाने पर चालक ने ट्रक रोकने के बजाय उसे तेज रफ्तार से दौड़ा दिया। संदेह होने पर सचल दल ने पीछा कर वाहन को पकड़ लिया। ई-वे बिल की जांच हुई तो उसमें महज 1.2 मीट्रिक टन स्टेनलेस स्टील पाइप दर्ज था, जबकि ट्रक में करीब 10 से 15 टन माल लदा मिला। जांच के दौरान 12.5 टन माल की कांटा पर्ची भी मिली। टीम ने रक्सा चेक पोस्ट पर ट्रक पकड़कर माल का भौतिक सत्यापन शुरू कर दिया है।

सचल दल की चतुर्थ यूनिट के सहायक आयुक्त प्रदीप कुमार और राज्य कर अधिकारी अनुभा गुलाटी मऊरानीपुर क्षेत्र में सड़क जांच कर रहे थे। टीम ने वाहन को जांच के लिए रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी। टीम ने ट्रक का पीछा करने के दौरान पाया कि ट्रक की कमानी सड़क की एक ओर झुक रही थी। इस पर राज्य कर अधिकारी ने ट्रक के नंबर के जरिये माल की जानकारी जिसमें महज 1.2 मीट्रिक टन माल दर्शाया जा रहा था। ऐसे में टीम को प्रपत्र के विपरीत ट्रक में माल भरे होने का संदेह हुआ। काफी दूर तक पीछा करने के बाद जीएसटी टीम ने ट्रक को पकड़कर माल की जानकारी ली तो पता चला कि उसमें करीब 10 से 15 टन माल लोड है। चेकिंग करने पर टीम को कांटे के वजन की कच्ची पर्ची मिली, जिसमें 12.5 टन वजन अंकित है। जीएसटी एसआईबी ने माल का भौतिक सत्यापन शुरू कर दिया है।

संयुक्त आयुक्त एसआईबी मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। प्रपत्रों व भौतिक सत्यापन के बाद कर का निर्धारण किया जाएगा।

0000000000

गाड़ी पकड़ते ही जीपीएस लैस वाहन हुआ ऑटोमैटिक लॉक

चार से पांच किलोमीटर पीछा करने के बाद जब सचल दल ने ट्रक को पकड़ा, तभी व्यापारी ने जीपीएस ट्रेस कर गाड़ी को ऑटोमैटिक लॉक कर दिया। गाड़ी बीच सड़क पर बंद होने के बाद उसके स्टार्ट न होने पर अफसरों ने कई मैकेनिक बुलाए और घंटों बाद जाकर लॉक तुड़वाते हुए गाड़ी को रक्सा चेक पॉइंट पर ले जाकर खड़ा किया। यहां वाहन का दरवाजा खुलवाकर जब जांच की गई तो अंदर भारी मात्रा में माल लदा मिला। टीम वाहन से संबंधित दस्तावेजों और माल की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद कर चोरी समेत अन्य अनियमितताओं के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

0000000

गाड़ी छुड़वाने का भरसक किया प्रयास

ट्रक भोपाल से मऊरानीपुर जा रहा था। गाड़ी का इंजन ऑटोमैटिक लॉक हो गया। किसी प्रकार गाड़ी का लॉक तुड़वाने के बाद उसे स्टार्ट कराकर सचल दल रक्सा चेक पोस्ट तक ले जाने के लिए बढ़ा तो मऊरानीपुर के व्यापारियों ने उसे छुड़वाने का भरसक प्रयास किया। लेकिन सचल दल ने एक ना सुनी और संयुक्त आयुक्त को पूरा मामला बताया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *