http://www.a2zne2sup.com

(पर्वत सिंह बादल ब्यूरो चीफ जालौन)

(उरई जालौन) उरई: आज जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कर जनपद में यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि शहर में यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले अवरोधक होर्डिंग तत्काल हटाए जाएं। उन्होंने कहा कि सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी एवं संबंधित अधिकारी संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करें तथा जहां भी अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित हो रहा हो, वहां प्रभावी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया जाए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग, कस्बों अथवा ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर कहीं भी रेन कट दिखाई दें तो उन्हें तत्काल दुरुस्त कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सड़क की खराब स्थिति के कारण आमजन को परेशानी अथवा दुर्घटना का सामना न करना पड़े, इसके लिए संबंधित विभाग लगातार निगरानी रखें। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों के माध्यम से यातायात नियमों के प्रति व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रमों के साथ-साथ रैलियां आयोजित कर छात्र-छात्राओं एवं आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाए, ताकि यातायात नियमों का पालन जन-अभियान का रूप ले सके। जिलाधिकारी ने कहा कि बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, शराब के नशे में वाहन चलाने तथा रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक वाहन चालक और नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन कर ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजीव राज, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना, सुनील, महेंद्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z NEWS UP Parvat singh badal (Bureau Chief) Jalaun ✍🏻 खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *