{“_id”:”6b0692839668f03c970ef98d”,”slug”:”skeleton-of-man-missing-for-two-and-a-half-months-found-near-river-identifies-by-clothes-2026-11-25″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बस्ती: ढाई माह से लापता युवक का नदी किनारे मिला कंकाल, कपड़ों से भाई ने की पहचान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

लापता युवक का नदी किनारे मिला कंकाल
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गौर थाना क्षेत्र के टिनिच पुलिस चौकी अंतर्गत सुल्तानपुर गांव निवासी ढाई माह से लापता रोहित का कंकाल बुधवार भोर में नदी किनारे मिला। मछली पकड़ने पहुंचे मछुआरों ने कंकाल देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर परिजनों को जानकारी दी। वहां पहुंचे युवक के भाई ने कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान की। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से नमूने एकत्र कराए और कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
