
मोहनलालगंज में किसानपथ पर बृहस्पतिवार को तड़के स्लीपर एसी बस में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। हादसे से बस में अफरा तफरी मच गई। बस में चालक के बगल में एक और सीट होने के कारण 80 यात्री फंस गए। चालक और परिचालक भाग निकले।
घटना में बस में सवार माँ- बेटी समेत पांच लोगों की तड़प तड़प कर जिंदा जलकर मौत हो गई जबकि 75 यात्रियों की जान बच गई। दमकल ने पांच गाड़ियों से आग पर काबू पा लिया। बस बिहार के बेगुसराय से दिल्ली जा रही थी। हादसे में जिनकी मौत हुई है। वे सभी बिहार के थे।
