आगरा। गांधी जयंती पर नाथूराम गोडसे का श्राद्ध और तर्पण करने पहुंचे अखिल भारत हिंदू महासभा के नेताओं को पुलिस ने यमुना किनारे रोककर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बिना अनुमति कार्यक्रम करने पर कार्रवाई की। बाद में सभी को शांतिभंग की धाराओं में गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से जमानत मिल गई।


महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अज्जू चौहान और जिलाध्यक्ष मीरा राठौर के साथ अवतार सिंह गिल, अमित कुलश्रेष्ठ, नितेश भारद्वाज समेत कार्यकर्ता तर्पण सामग्री, गोडसे का चित्र, हवन सामग्री और भंडारे का सामान लेकर पहुंचे। पुलिस ने उन्हें कार्यक्रम नहीं करने दिया। इससे पहले शहर में लगाए गए गोडसे के होर्डिंग-बैनर भी हटाए गए थे। अज्जू चौहान और मीरा राठौर ने कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि शनिवार सुबह 11 बजे जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देंगे। उन्होंने भगवा दुपट्टा देकर हिंदू संगठन छोड़ने का एलान करने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन शंकर श्रीवास्तव और विपिन राठौर ने किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *