मास्टर की से ताला खोलने में माहिर थे नाबालिग, चोरी के बाद खोल देते थे बाइक के पुर्जे

अमर उजाला ब्यूरो /संवाद

झांसी/बरुआसागर। बरुआसागर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए छह आरोपियों को पकड़ा है। इनमें दो नाबालिग हैं। उनकी निशान देही पर पुलिस ने चोरी की तीन बाइक भी बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए चोरी के बाद तुरंत बाइक के पुर्जे खोल देते थे। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की तीन बाइक बरामद की है। इनको वह खोल नहीं पाए थे।

मनसल माता मंदिर पर लगे मेले के दौरान 17 और 20 अक्तूबर को तीन मोटर साइकिल चोरी हो गईं। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज करके उनका सुराग लगाने में जुट गई। मंदिर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में कुछ संदिग्ध युवक पुलिस को नजर आए। पुलिस इनका पता लगाने में जुट गई। शनिवार को अंजनी माता मंदिर रोड से अंदर जंगल की तरफ से चार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम राजा उर्फ कासिम खान, अशफाक, एहसान अली और प्रदीप कुशवाहा बताया। उनके साथ दो बाल अपचार भी शामिल थे। थानाध्यक्ष प्रकाश सिंह के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि बाल अपचारी की मास्टर चाबी की मदद से बाइक स्टार्ट करते थे। इसके बाद बाइक चोरी करके एहसान के गोदाम में लाया जाता था। यहां बाइक के पुर्जे खोलकर बेच देते थे। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वीरपाल सिंह, राहुल कुमार सिंह, प्रताप सिंह, कांस्टेबल शिवप्रताप सिंह, अभिषेक चौधरी, पिंटू, संजय और शशिकांत शामिल थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *