बहराइच के दरगाह थाना क्षेत्र के बक्शीपुरा मोहल्ले में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे नाले में गिरने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने नाले में शव देखकर परिजनों को सूचना दी। परिजन युवक को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घ
.
मृतक की पहचान बक्शीपुरा निवासी बबलू उर्फ हड्डी (35) के रूप में हुई है। आशंका जताई जा रही है कि पैर फिसलने से वह नाले में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
