वी मार्ट के बाहर से बाइक चोरी, लॉक तोड़कर ले गया चोर।

बहराइच के देहात कोतवाली क्षेत्र में इंदिरा स्टेडियम के पास वी मार्ट के बाहर मंगलवार को बाइक चोरी हो गई। परिवार के साथ खरीदारी करने पहुंचे आदर्श मिश्रा की बाइक का लॉक तोड़कर चोर उसे ले गया।

.

घटना मार्ट के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। बुधवार को इसका वीडियो सामने आया। कटी चौराहा निवासी आदर्श मिश्रा अपने परिचित हेमंत त्रिपाठी की स्प्लेंडर बाइक से वी मार्ट पहुंचे थे।

उन्होंने बाइक बाहर खड़ी की और परिवार के साथ अंदर खरीदारी करने चले गए। इसी दौरान चोर ने बाइक का लॉक तोड़ा और उसे लेकर फरार हो गया। खरीदारी के बाद बाहर आए आदर्श को बाइक नहीं मिली।

चोरी के मामले की जांच की

उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन बाइक का पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि बाइक चोरी के मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।



Source link