माता रानी की ज्योति लेकर गुजर रहे श्रद्धालु।
नवरात्रि के चलते माता रानी के भक्त दिल्ली के मंदिरों से ज्योति लेकर बुलंदशहर-गढ़मुक्तेश्वर स्टेट हाईवे से अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं। इस दौरान इलाके में भक्ति का माहौल बना हुआ है। श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा के लिए पुलिस भी सतर्क है।
.
औरंगाबाद थाना क्षेत्र के इस्माइला बॉर्डर पर उपनिरीक्षक अंकित कुमार पुलिस टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं। वह अपनी मौजूदगी में श्रद्धालुओं की आवाजाही पर नजर रख रहे हैं और ज्योति यात्रा को सुरक्षित निकलवा रहे हैं।

नवरात्रि में श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए पुलिस की सतर्कता जरूरी है। इससे यातायात व्यवस्था बनी रहती है और भक्तों को कोई परेशानी नहीं होती।
एएसपी प्रेमसुख दरिया ने बताया कि ज्योति लेकर जा रहे श्रद्धालुओं को सुरक्षित पहुंचाने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। रास्ते में जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, जो यातायात व्यवस्था पर भी नजर रख रहे हैं।
