रायबरेली। नगर पालिका परिषद बहराइच में तैनात प्रमिता को रायबरेली नगर पालिका परिषद का नया अधिशासी अधिकारी (ईओ) नियुक्त किया गया है। विशेष सचिव उदयभानु त्रिपाठी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रमिता को जल्द ही रायबरेली में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
वहीं, रायबरेली में तैनात रहे अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह का तबादला खीरी कर दिया गया है। स्वर्ण सिंह की रायबरेली में लगभग साढ़े तीन साल तक तैनाती रही। खीरी तबादला होने पर ईओ स्वर्ण सिंह ने शहरवासियों द्वारा मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।
