जालौन सिरसा कलार थाना पुलिस ने हार्वेस्टर से दो बैटरियां चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दोनों बैटरियां भी बरामद कर ली है
पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई को पंकज नामक व्यक्ति ने थाना सिरसाकलार में तहरीर देकर बताया था कि उसके हार्वेस्टर की दो बैटरियां चोरी हो गई हैं शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 79/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की
मंगलवार, 21 जुलाई को पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान सटीक सूचना पर ग्राम छानी अहीर निवासी निखिल भास्कर पुत्र जय सिंह, उम्र करीब 19 वर्ष और अखिलेश पुत्र राजेश भास्कर, उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की दो हार्वेस्टर बैटरियां बरामद की गई
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया
