लखीमपुर शहर के होटल एलीट इन में अमर उजाला की ओर से आयोजित कार्यक्रम भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों का सम्मान किया गया। गले में मेडल और हाथ में प्रशस्ति पत्र के साथ बच्चों के चेहरों पर उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएम अंजनी कुमार सिंह व एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम दो चरणों में संपन्न हुआ। पहले चरण में सीबीएसई और आईसीएसई के हाईस्कूल व इंटर के छात्रों को सम्मानित किया गया। करीब 11 बजे डीएम और एसपी पहुंचे तो बच्चों ने जोरदार तालियों के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद कार्यक्रम की श्रृंखला को आगे बढ़ाया गया। डीएम व एसपी ने सीबीएसई के हाईस्कूल और इंटर के जिला टॉपरों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद एक के बाद एक कुल 14 विद्यालयों के बच्चों को सम्मानित किया गया।

दूसरा चरण दोपहर दो बजे से शुरू हुआ। कार्यक्रम के अतिथि एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी ने अपने संबोधन से छात्राओं में जोश भर दिया। दूसरे चरण में यूपी बोर्ड के विभिन्न स्कूलों के बच्चों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा अमर उजाला की ओर से आयोजित नेशनल ओलम्पियाड के जिला टॉपर बच्चों को भी सम्मानित किया गया।

डीएम ने बच्चों दी बधाई 

डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि अमर उजाला का भविष्य ज्योति कार्यक्रम बच्चों के लिए प्रेरणा दायक है। कार्यक्रम में आए शिक्षकों व बच्चों को बधाई देते हुए डीएम ने कहा कि जो बच्चे हमारे सामने बैठे हैं, वह रुकेंगे नहीं, बल्कि सफलता की ओर बढेंगे। बच्चों को अलख जगानी हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *