11 Booked for Allegedly Setting BJP Leader's Scorpio on Fire in Agra

स्कॉर्पियो में लगा दी आग
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 दिवाली की रात भाजपा नेता की स्कॉर्पियो जलाने के मामले में शुक्रवार को एत्माद्दौला पुलिस ने 10 नामजद समेत 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।


प्रकाश नगर, नुनिहाई निवासी भाजयुमो महानगर महामंत्री सौरभ राठौर का आरोप है कि पुरानी रंजिश में दीप सेंगर उर्फ पंचानंद, कौशल सेंगर, पिंटू गुप्ता पुत्र गेंदालाल, हरजीत, आशू पंडित, लखन दक्ष (निवासी ट्रांस यमुना कॉलोनी) तथा शिवम कश्यप, रवि कश्यप, बबलू यादव उर्फ विल्ला और आशीष गोस्वामी (निवासी प्रकाश नगर) ने उनकी कार घेर ली। दीप, कौशल और पिंटू ने पिस्टल दिखाकर 50 हजार रुपये की चौथ मांगी और जान से मारने की धमकी दी।

किसी तरह वह अपनी बुआ के घर पहुंचे। आरोप है कि देर रात करीब 1 बजे आरोपियों ने मुंह ढककर वहां पहुंचकर अज्ञात से स्कॉर्पियो पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगवा दी। गाड़ी से उतरकर घर में जाने से उनकी जान बच गई। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपे हैं एसीपी कोतवाली हरे कृष्ण शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link