खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुशी मेरे बेटे को फंसा गई…एक बेटा दुनिया से गया और एक को पुलिस ले गई। उसे फांसी को सजा होनी चाहिए। आगरा के सदर के सुल्तानपुरा क्षेत्र में रेस्तरां कर्मी अमित उर्फ सोलू की हत्या में उसके छोटे भाई और अमित की पत्नी के जेल जाने के बाद यह बात मां सरोज ने रोते हुए कही।
थाना सदर क्षेत्र में चिरोटी बाग, क्वालिटी चौराहे के पीछे बुधवार सुबह खेत में अमित (22) का शव लहूलुहान हालत में मिला था। यह छोटी बस्ती का रहने वाला था। अमित के छोटे भाई भोला ने साथ काम करने वाले युवक पर हत्या का शक जताया था। मगर पुलिस की जांच में वहीं कातिल निकला।
2 of 15
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों के चेहरे पर नहीं दिखी शिकन
उधर, पति की हत्या की साजिश में गिरफ्तार होने के बाद भी खुशी के चेहरे पर शिकन नहीं थी। उसके परिवार के लोग भी उससे मिलने नहीं आए थे। वह महिला पुलिसकर्मियों को बेझिझक पूरी घटना के बारे में बता रही थी। न्यायालय भेजे जाने से पहले मेडिकल के लिए ले जाने पर भी उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं दिखी।
3 of 15
शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाई का हत्यारा भोला भी मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लाए जाने पर मुस्कुरा रहा था। उसे अपने किए पर कोई पश्चाताप नहीं था। पूछताछ में भोला ने बताया कि अमित की शादी से पहले ही उसकी खुशी से दोस्ती हो गई थी।
4 of 15
विलाप करते अमित के पिता
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों इंस्टाग्राम पर चैटिंग करते थे। शादी के बाद खुशी अपने पति को पसंद नहीं करती थी। पति के जाते ही वह और खुशी साथ हो जाते थे। अमित ने दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया। इसके बाद पति-पत्नी में विवाद होने लगा। उसके और अमित के बीच भी झगड़े होने लगे थे।
5 of 15
अमित की हत्या के बाद विलाप करते परिजन
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मायके से लाई थी चूहामार दवा
अमित के बड़े भाई मांगे ने बताया कि खुशी काफी समय से भाई को रास्ते से हटाने की साजिश कर रही थी। मायके से चूहामार दवा लेकर आई थी। रोटियों में दवा मिलाकर खिलाने की कोशिश की थी। उस दिन भाई ने खाना नहीं खाया तो खुशी ने विवाद किया था।