06:58 PM, 06-Jul-2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी-चंपत राय, अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर


चंपय राय और अनिल मिश्रा।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली बैठक 3 घंटे चली। बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी बोले– महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।

06:56 PM, 06-Jul-2026

22 जुलाई को फिर ट्रस्ट की बैठक होगी

गोविंद देव गिरी ने कहा, हमारा काम पूरी पारदर्शिता रखना है। हम 22 जुलाई को फिर से बैठेंगे। तब तक एसआईटी की फाइनल रिपोर्ट आ जाएगी। चोरी तो चोरी ही है, छिपे हुए अपराधी खोजे जाएंगे। एसआईटी अपना काम कर रही है। 

झूठ के प्रचार से हम लोगों को सावधान करते हैं। हमें कहा जाता है कि वहां केवल दानपात्र की चोरी नहीं हुई। वहां कई वस्तुओं की चोरी हुई। उन सभी वस्तुओं का रजिस्टर हम लाए हैं, जो आपको दिखाएंगे। हमसे कहा जाता है कि रामायण कहां हैं, चरण पादुकाएं कहां हैं। हमारे पास ऐसी 2800 वस्तुओं का रजिस्टर्ड हैं। चार से पांच वस्तुओं का विवरण हम दिखाएंगे।

06:45 PM, 06-Jul-2026

कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि बोले- हम बहुत दुखी है

राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने कहा, रामलला के विशाल मंदिर के आज एक असाधारण स्थिति बन गई। इसमें निर्णय लिया कि न्यास की बैठक 11 जुलाई वाली को 6 जुलाई को किया गया। कोरम पूरा रहा। अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास भी उपस्थित रहे। निर्मोही अखाड़े के संत दिनेंद्र जी महाराज भी थे। के परासरन भी ऑनलाइन थे। हमें दुख था कि जिसका सामना पूरे समाज को करना पड़ रहा है। चढ़ावा चोरी लज्जाजनक है।

 

06:39 PM, 06-Jul-2026

डॉक्टर कृष्ण मोहन अब राम मंदिर के सभी कार्य देखेंगे

बैठक के संरक्षक के पराशरण ऑनलाइन जुड़े थे,  उन्होंने बैठक में कहा है कि इस्तीफा स्वीकार किया जाना चाहिए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, डॉक्टर कृष्ण मोहन अब राम मंदिर के सभी कार्य देखेंगे।

06:29 PM, 06-Jul-2026

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक खत्म, बाहर निकले श्री राम जन्मभूमि से ट्रस्ट के अध्यक्ष व उनके उत्तराधिकारी

ट्रस्ट की बैठक खत्म होते ही बाहर निकले श्री राम जन्मभूमि से ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास और उनके उत्तराधिकारी कमलनयन दास।

06:26 PM, 06-Jul-2026

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक का वीडियो आया सामने

06:16 PM, 06-Jul-2026

बैठक पर इन बातों पर हुआ जिक्र

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में ट्रस्ट के सदस्यों ने कई बातों पर आपत्ति जताई।  व्यवस्था में हुई खामियों विस्तार से बातचीत हुई। 

05:46 PM, 06-Jul-2026

CEO मॉडल मानने से सदस्यों ने किया इनकार 

ट्रस्ट की बैठक में काशी विश्वनाथ मंदिर की तरह राम मंदिर में CEO नियुक्त करने पर चर्चा हुई, लेकिन सदस्यों ने इस मॉडल को मानने से इनकार कर दिया।

 

05:42 PM, 06-Jul-2026

बैठक के बाद ट्रस्ट कर सकता प्रेस कॉन्फ्रेंस

बैठक के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकता है। माना जा रहा है कि इसमें बैठक में हुई चर्चाओं की जानकारी दी जाएगी।

05:38 PM, 06-Jul-2026

सदस्यों ने भूमिका पर जताई नाराजगी 

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में बड़ा अपडेट सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा की भूमिका पर ट्रस्ट के सदस्यों ने नाराजगी जताई है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें