राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर राम मंदिर ट्रस्ट की आज बैठक हुई। करीब सवा तीन घंटे चली इस बैठक में चंपत राय के इस्तीफे को स्वीकार्य कर लिया गया। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ट्रस्ट की इस बैठक में चंपत के इस फैसले पर विचार हुआ। उनका फैसला ट्रस्ट ने स्वीकार्य कर लिया। साथ ही साथ उनके अब तक के कार्यों की सराहना की गई।
गोविंद देव ने बताया कि अब मंदिर का सारा काम कृष्ण मोहन देखेंगे। चंपत राय की ट्रस्ट में फिलहाल कोई भूमिका नहीं होगी। अनिल मिश्रा भी ट्रस्ट और मंदिर की व्यवस्था से दूर रखे जाएंगे।
