दिल्ली से ड्यूटी कर अपनी कार से घर लौट रहे गिड़ोह निवासी युवक पर नंदगांव-गिड़ोह मार्ग पर कुछ नामजद लोगों द्वारा कथित रूप से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि हमलावर उसे मरा समझकर मौके पर छोड़कर भाग गए। हमले की सूचना मिलने के बाद काफी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। 

गिड़ोह निवासी रामकृष्ण मंगलवार देर शाम दिल्ली से ड्यूटी कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान नंदगांव के समीप कुछ लोगों ने उनकी कार के सामने अपना वाहन लगा दिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में रामकृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। परिजनों का आरोप है कि घटना से करीब तीन दिन पूर्व भी नामजद लोगों ने उनके घर पहुंचकर हमला किया था। 

इस दौरान हथियारों का प्रयोग किया। परिजनों का कहना है कि उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों का आरोप है कि पूर्व विवाद के बावजूद मंगलवार को आरोपियों ने रास्ते में रामकृष्ण की कार को घेरकर उनके साथ जमकर मारपीट की। गंभीर रूप से घायल रामकृष्ण की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटनास्थल और आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें