Major fire breaks out in three-storey building in Mathura

मथुरा में भीषण आग।।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के कोतवाली थाना क्षेत्र की भरतपुर गेट पुलिस चौकी अंतर्गत घीया मंडी में शनिवार सुबह तीन मंजिला इमारत में संचालित दुकानों में भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। गनीमत रही कि इमारत में रह रहे परिवार के सदस्यों सहित किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।


जानकारी के अनुसार चौक बाजार के घीया मंडी में अबरार की टीवी रिपेयरिंग एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान तीन मंजिला इमारत के निचले हिस्से में संचालित है। इसके ऊपर ढोलक की दुकान और अन्य दुकानें भी हैं। शनिवार सुबह अचानक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। दुकान से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया, लेकिन कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया।

बताया गया कि इमारत के ऊपरी हिस्से में दुकानें होने के साथ ही परिवार भी रहता है। आग की भयावहता को देखते हुए लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और पुलिस तथा दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी अजय कौशल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। दमकल विभाग की तीन गाड़ियां भी घटनास्थल पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे तक कड़ी मशक्कत करते हुए आग बुझाई और उसे आसपास की दुकानों तथा इमारतों तक फैलने से रोका।

आग से इलेक्ट्रॉनिक सामान, ढोलक की दुकान और अन्य सामग्री को नुकसान पहुंचने की आशंका है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि नुकसान का वास्तविक आकलन किया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस और संबंधित विभाग घटना की जानकारी जुटा रहे हैं।



Source link

अभी अभी की खबरें