Manoj Tiwari said: Akhilesh Yadav has shot himself in the foot; he had shots fired at devotees of Lord Ram.

मनोज तिवारी, सांसद एवं अभिनेता।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अखिलेश यादव ने अपने पैर में कुल्हाड़ा मार लिया है- मनोज तिवारी प्रतापगढ़। भोजपुरी अभिनेता व सांसद मनोज तिवारी बेंती कथास्थल शुक्रवार को पहुंचे। उन्होंने कहा कि कथा के माध्यम से जिस तरह सनातनियों को जोड़ा गया है। उससे यही संदेश पूरे देश में गूंज रहा है कि सत्य सनातन धर्म को नुकसान पहुंचाने वालों की खैर नहीं है। उन्होंने अभी तक सपा मुखिया अखिलेश यादव का सनातन विरोधी चेहरा नहीं दिखता था, लेकिन विरोध करके उन्होंने अपने पैरों पर कुल्हाड़ा मार लिया है।


कहा कि जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोली चलाई। वह अपनी सच्चाई छिपाने की कोशिश करते रहे। कहा कि अखिलेश यादव ने भगवान कृष्ण और राम को लड़ाने की कोशिश की है। यह उनके कॅरियर का सबसे बड़ा नुकसान होगा, जो भविष्य में दिखेगा। कहा कि बेंती में कुंभ जैसा आयोजन हुआ है। राजा भैया ने सनातन का सम्मान किया है। कहा कि अब तो दुबई के शेख भी रामकथा करा रहे हैं।

उन्होंने भोजपुरी गीतों को गुनगुनाकर सनातन की एकजुटता पर जोर दिया। जिसमें प्रमुख गीत- तन-मन को आराम हो गया है, बेंती और कुंडा वृंदावन धाम हो गया है। लगती है कि अयोध्या आ गई चलके बेंती । सत्य सनातन की धारा को और बढ़ाना होगा, अपने-अपने अंदर का हनुमान जगाना होगा। इन गीतों के साथ उन्होंने बातों को समाप्त किया। 



Source link