महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर मोहल्ले में निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से हादसा हो गया है. शटरिंग खोलते वक्त हुए इस हादसे में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है. आरोप है कि पड़ोसी से विवाद के चलते लेंटर के नीचे लगी बल्ली हटा दी गई थी, जिससे छज्जा कमजोर हो गया. 

जानकारी के मुताबिक, शहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर मोहल्ले में शरद पाल के निर्माणाधीन मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर पड़ा. हादसे के समय मजदूर लेंटर की शटरिंग खोलने का काम कर रहे थे. इसी दौरान छज्जा टूट गया और दो मजदूर 20 वर्षीय जाहर और 25 वर्षीय रघुवीर उर्फ रज्जू इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायल मजदूर रहेलिया के रहने वाले हैं.

घटना के बाद साथी मजदूरों और मकान मालिक ने तुरंत दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार तो किया, लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. इस हादसे को लेकर गंभीर आरोप भी सामने आए हैं.

अखिलेश के अयोध्या दौरे का परमहंस आचार्य ने किया स्वागत, राहुल-सोनिया को भी दिया न्योता

मकान मालिक ने पड़ोसी पर लगाया आरोप

मजदूर वासुदेव के मुताबिक, मकान मालिक का पड़ोसी से विवाद चल रहा है. आरोप है कि करीब 25 दिन पहले जब दूसरी मंजिल का लेंटर पड़ा था, तब छज्जे के सहारे लगी बल्ली निकाल दी गई थी. पड़ोस की रहने वाली महिला द्वारा बल्ली हटाए जाने का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. आज जब मजदूर शटरिंग खोलने छज्जे पर खड़े हुए, तो कमजोर हो चुका छज्जा ढह गया. 

वहीं मकान मालिक शरद पाल ने भी पड़ोस की महिला पर बल्ली हटाने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि छज्जा निकालने पर पड़ोसी को आपत्ति थी और इसी वजह से बल्ली हटा दी गई, जिससे लेंटर कमजोर हो गया. करीब 22 से 25 दिन बाद आज शटरिंग हटाते वक्त यह हादसा हो गया. 

हादसे में दो मजदूरों के घायल होने की सूचना

उधर, जिला अस्पताल के डॉक्टर शिशुपाल ने पुष्टि की है कि छज्जा गिरने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है. फिलहाल मामले की जांच और आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है.

अखिलेश यादव पर संगीत सोम का हमला, ‘समाजवादी पार्टी सिर्फ मुसलमानों को…’



Source link