महोबा के चरखारी कस्बे के मोहल्ला हाथीखाना में गुरुवार सुबह एक हलवाई शिवचरन (35) की घर में मौत हो गई। उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। घटना सुबह करीब 5 बजे सामने आई। बुधवार रात शिवचरन ने परिवार के साथ सामान्य रूप से खाना खाया था। सुबह पत्नी कविता की
.
परिजनों के मुताबिक कविता बुधवार शाम अपने मायके से लौटी थी। रात में शिवचरन, उसकी पत्नी और दोनों बच्चों ने साथ बैठकर खाना खाया था। पत्नी ने बताया कि रात में शिवचरन ने सामान्य व्यवहार किया। परिवार में किसी तरह के विवाद या तनाव की जानकारी भी सामने नहीं आई है। ऐसे में सुबह हुई घटना से परिजन और मोहल्ले के लोग हैरान हैं।

शिवचरन पेशे से हलवाई था। परिवार में पत्नी कविता के अलावा 10 वर्षीय बेटा यश और 7 वर्षीय केतन हैं।
पत्नी की चीख सुनकर जुटे पड़ोसी
गुरुवार तड़के कविता की नींद खुली तो उसने पति को फंदे पर लटका देखा। इसके बाद घर में शोर मच गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा।
पत्नी और दो बच्चों के पीछे छोड़ गया
शिवचरन पेशे से हलवाई था। परिवार में पत्नी कविता के अलावा 10 वर्षीय बेटा यश और 7 वर्षीय केतन हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मोहल्ले में भी घटना को लेकर शोक और हैरानी का माहौल है।

पत्नी ने बताया कि रात में शिवचरन ने सामान्य व्यवहार किया। परिवार में किसी तरह के विवाद या तनाव की जानकारी भी सामने नहीं आई है।
पुलिस जांच में जुटी, कारण अभी स्पष्ट नहीं
पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिवचरन की मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्य सामने आने की उम्मीद है।
