
प्रो. आशु रानी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
{“_id”:”6a02b301d7e166d88302208a”,”slug”:”dbrau-starts-admissions-apply-for-50-courses-and-colleges-at-just-400-rupees-2026-05-12″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”मिशन एडमिशन 2026: अलग-अलग कॉलेज और 50 पाठ्यक्रम, महज 400 रुपये के शुल्क में कर सकेंगे आवेदन; यहां करें पंजीकरण”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

प्रो. आशु रानी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया सोमवार से समर्थ पोर्टल के माध्यम से शुरू कर दी। कुलपति प्रो. आशु रानी ने स्वामी विवेकानंद परिसर स्थित गेस्ट हाउस में सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में इसकी औपचारिक घोषणा की।
विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थानों, विभागों और संबद्ध 572 महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए विद्यार्थी समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण करा सकेंगे। खास बात यह है कि छात्र मात्र 400 रुपये के शुल्क पर 50 अलग-अलग पाठ्यक्रमों और कॉलेजों के लिए आवेदन कर सकेंगे। विद्यार्थी आवेदन के दौरान विश्वविद्यालय परिसर और कॉलेजों का चयन भी स्वयं कर पाएंगे। कुलपति ने बताया कि समर्थ पोर्टल पर सभी पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी, न्यूनतम पात्रता और प्रवेश संबंधी दिशा-निर्देश उपलब्ध करा दिए गए हैं। विद्यार्थियों को आवेदन से पहले अपार आईडी पूरी करनी होगी।