Agra Woman Alleges Mumbai Man Hacked Her Phone and Uploaded Private Photos Online

FIR Demo
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई के युवक ने सदर क्षेत्र की युवती को सोशल मीडिया पर बदनाम कर दिया। उसका मोबाइल हैक कर फर्जी आईडी बनाकर फोटो और वीडियो डाल रहा है। पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता युवती 22 वर्षीय है, वह सदर क्षेत्र की रहने वाली है।


युवती का कहना है कि कुणाल पटेल नामक युवक को वह जानती थी। वह मुंबई में रहता है। उसने मोबाइल हैक कर निजी फोटो ले लिए। इसके बाद सोशल मीडिया पर डाल दिए हैं। आरोपी ने उनके नाम से ही कई सोशल मीडिया आईडी भी बना दी है।

इन पर फोटो के साथ वीडियो भी अपलोड कर रहा है। एसीपी सदर अमीषा सिंह ने बताया कि मामले में साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *