Relief for Mumbai Bound Passengers  Festival Special Train to Depart from Gorakhpur on November 25

train new
– फोटो : istock

विस्तार

दिवाली और छठ पर्व के बाद मुंबई लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच एक फेरा आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 05097 नंबर की ट्रेन 25 नवंबर को गोरखपुर से और 05098 नंबर की ट्रेन 27 नवंबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना होगी।


05097 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन 25 नवंबर को रात 8:55 बजे गोरखपुर से रवाना होगी। खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, कल्याण और ठाणे होते हुए तीसरे दिन सुबह 8:30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।



Source link