ASP inspected security arrangements for the Kartik Purnima fair

 सीताद्वार मेला परिसर का निरीक्षण करते एएसपी

श्रावस्ती। अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह ने रविवार को कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सीओ भरत पासवान के साथ इकौना थाना क्षेत्र स्थित सीताद्वार मंदिर परिसर, प्रमुख मार्गों, घाटों और पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाएं परखीं। एएसपी ने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं से विनम्र व्यवहार करने और लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने को कहा। साथ ही सुगम यातायात सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।




Source link