बलरामपुर। बारिश के बाद सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान की समयसीमा अब समाप्त होने वाली है। शासन ने इसके लिए 30 नवंबर की तिथि निर्धारित की है। हालांकि, दो बार हुई बारिश के कारण समयसीमा बढ़ाने की बात विभागीय अधिकारी कर रहे हैं। इसके बावजूद जिले में सड़कों की मरम्मत के नाम पर अब तक केवल खानापूर्ति ही होती दिखाई दे रही है।

लोक निर्माण विभाग ने सदर और उतरौला विधानसभा क्षेत्रों की 34 ग्रामीण सड़कों की विशेष मरम्मत और नवीनीकरण के लिए 12 करोड़ 81 लाख 45 हजार रुपये की योजना पर काम शुरू किया था। नवंबर में बाढ़ और बारिश से क्षतिग्रस्त हुई इन सड़कों की मरम्मत भी कराई गई है, लेकिन अब भी 10 से अधिक ग्रामीण सड़कों की स्थिति जस की तस बनी हुई है।

वहीं, जिला पंचायत ने भी 74 सड़कों को दुरुस्त कराने की कार्ययोजना बनाई थी। प्रशासक आरती तिवारी का दावा है कि सड़कों की मरम्मत कराई गई है और अब तक 32 सड़कें दुरुस्त हो चुकी हैं। इसी तरह नगर पालिका परिषद के ईओ लालचंद मौर्य ने बताया कि 23 सड़कों में से 18 की मरम्मत कराई गई है। लोक निर्माण विभाग की ओर से भी 24 सड़कों को ठीक कराने का दावा किया गया है।

विभाग के एक्सईएन कुमार शैलेंद्र का कहना है कि कुछ सड़कों को पुनर्निर्माण के लिए प्रस्तावित किया गया है। गड्ढामुक्त करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उन्होंने बताया कि दोबारा बारिश होने से काम में दिक्कत आई है। विभाग ने 30 नवंबर तक का समय निर्धारित किया है। जल्द ही सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।

कहीं चैंबर फंस रहा, कहीं बाइक फिसल रही, गड्ढों में तब्दील हुईं सड़कें

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की बदहाली से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहीं सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में कार और चारपहिया वाहनों के चैंबर फंस रहे हैं तो कहीं उखड़ी गिट्टियों पर बाइक सवार संतुलन खोकर गिर रहे हैं।

पचपेड़वा क्षेत्र में सिसवा चौराहे से सिसवा गांव तक जाने वाली सड़क की हालत बेहद खराब है। स्थानीय निवासी महबूब आलम खान का कहना है कि सड़क से गुजरते समय कार का चैंबर गड्ढों में फंस जाता है। चौकिया से टेंगनहवा जाने वाला करीब पांच किलोमीटर लंबा मार्ग भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त है। सड़क से तारकोल और गिट्टियां उखड़ चुकी हैं। ग्रामीण निशाहु खान का कहना है कि सड़क की हालत इतनी खराब हो गई है कि दोपहिया वाहन से गुजरना भी जोखिम भरा है।

इसी क्षेत्र में चिवटिहवा से भोजपुर जाने वाला मार्ग भी जर्जर हालत में है। क्षेत्र के राकेश भारती, राजेश चौधरी, हरीराम यादव और संतोष तिवारी ने बताया कि यह सड़क काफी महत्वपूर्ण है, लेकिन इसकी बदहाली के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

गैसड़ी क्षेत्र में बकौली, डालपुर और जमधरा के बीच ददुरा-जमधरा मार्ग पर डिप के पास बना बड़ा गड्ढा हादसों को दावत दे रहा है। स्थानीय निवासी कमर खान ने बताया कि रात के समय इस गड्ढे के कारण दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।

हर्रैया सतघरवा क्षेत्र में घुमनहवा-सरकहवा पीडब्ल्यूडी मार्ग पर सरकहवा गांव के पास सड़क करीब छह महीने से क्षतिग्रस्त है। ग्रामीणों अमित कुमार, सोमाई, सरबजीत, रामदीन, तारा, बंसराज, प्रमोद कुमार, नाथू और चंद्रिका ने बताया कि अब तक इस सड़क की मरम्मत के लिए कोई काम नहीं कराया गया है।

फोटो-21- पचपेड़वा क्षेत्र के सिसवा चौराहे से सिसवा गांव जाने वाली जर्जर सड़क। संवाद

Source link