Mumtaz Murder Case: Accused calls Sub-Inspector, tells him not to harass the family

मुमताज हत्याकांड
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुमताज हत्याकांड में वारदात के बाद से लापता शोयल खान उर्फ रानू गांव और क्षेत्र की हर घटना पर नजर रखे हुए है। पुलिस शुक्रवार को आरोपी के परिजन को पूछताछ के लिए थाने लेकर आई तो उसने साढ़ कस्बा चौकी में तैनात दरोगा को फोन करते हुए कहा कि मेरे परिवार ने कुछ नहीं किया है। उन्हें क्यों परेशान कर रहे हो…।




पिता बीमार हैं, उन्हें छोड़ दो। आरोपी ने कहा कि वह किसी काम से उन्नाव आया हुआ है। जल्द ही घर आ जाएगा। हालांकि, आरोपी की उस दौरान लोकेशन हमीरपुर के पास मिल रही थी। आरोपी ने फिर मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। रविवार दोपहर दो बजे आरोपी ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई। इसमें लिखा था कि जितने मेरे विरोधी हैं वे अब खुलकर सामने आ चुके हैं और सबने मान लिया है कि इस मामले में मेरा हाथ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें